फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के पैंडुला गांव के ग्रामीणों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया। तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि जब भी उन्होंने मांगों के लिए प्रदर्शन किया, प्रशासन और विभाग ने झूठे आश्वासन देकर उनके आंदोलन को कुचला है। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने तक तहसील मुख्यालय पर क्रमिक धरने पर डटे रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान सुनय कुकसाल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर पहुंचे ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वह तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रधान ने कहा कि सरकार की ओर से पूरे देश में जल जीवन मिशन के तहत लोगाें के घरों को नल से जोड़ा जा रहा है लेकिन उनके गांव अमरोली को इस योजना से वंचित रखा गया है। उनके गांव से गुजर रही अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से ग्रामीणों को पानी नहीं दिया गया है। प्रधान ने कहा कि जब तक उनके गांव को अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से नहीं जोड़ा जाता और योजना के टैंक निर्माण में प्रयुक्त भूमि का प्रतिकर भुगतान नहीं किया जाता उनका धरना जारी रहेगा। क्रमिक धरने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो अनशन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र दत्त, सूरत सिंह, सोहन लाल, उदय सिंह, किरन देवी, शांति, रीना, अनिता, प्रेमवती, कल्पू देवी, गोदांबरी, अंजू, वेदांश, रेवत सिंह मियां, भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें