पौड़ी। पौड़ी में प्रत्याशी घोषित करने के मामले में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) और आम आदमी पार्टी (आप) ने बाजी मार ली है। जिले की छह सीटों में से यूकेडी व आप ने 4-4 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित रावत ने बताया कि चौबट्टाखाल से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दिगमोहन नेगी, जिलाध्यक्ष पौड़ी गजेंद्र चौहान को श्रीनगर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कोटद्वार में अरविंद वर्मा व आरक्षित सीट पौड़ी से मनोहर लाल पहाड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है। बताया कि लैंसडौन व यमकेश्वर से भी प्रत्याशी जल्द घोषित किए जाएंगे। उधर, उक्रांद ने श्रीनगर से मोहन काला, चौबट्टाखाल से वीरेंद्र रावत, लैंसडौन से एपी जुयाल व यमकेश्वर से शांति प्रसाद भट्ट को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा-कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर अभी मंथन ही चल रहा है।