नगर यातायात पुलिस ने ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में 15 साइन बोर्ड और 20 फ्लैक्स लगाए हैं, जिसके माध्यम से वाहन चालकों और यात्रियों से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने और यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
यातायात पुलिस श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल से सिरोबगड़ के मध्यम ऋत्विक कंपनी के सहयोग से 15 साइन बोर्ड और 20 फ्लैक्स लगवाए गए हैं। इस दौरान सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। इस मौके पर वीएसएन मूर्ति, देवेंद्र सिंह, दीपक प्रकाश बिष्ट, सतीश चंद्रा व पुलिस टीम में आरक्षी निर्मल व विवेक भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद