फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छह खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए, जांच के लिए लैब भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों में कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को टीम ने जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने छह खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए।

सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी अजब सिंह रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने एक दर्जन बस अड्डा व धारा रोड में होटल,रेस्टोरेंट, परचून और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मिठाई की दुकान से बर्फी, चाकलेट, जलेबी, घी, कराची हलवा मिठाई, नमक पारे सहित छह खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए। जिन्हें रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल ने संचालकों को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी एएस रावत ने ग्राहकों को टोल फी नंबर 1800180 की जानकारी दी। बताया कि किसी भी प्रकार समस्या होने पर इस टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। टीम में तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, नायब तहसीलदार संजय सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह रावत, अमित किशोर, उप्रेंद्र प्रसाद और संदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें