फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार और बंदर के हमलों में तीन घायल

विज्ञापन
श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में गुलदार के हमले से घायल हुई महिला का उपचार करती मेडिकल टीम। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गंगा दर्शन बैंड के पास गुलदार ने एक महिला पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। वहीं विभिन्न स्थानों पर बंदरों ने दो लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उफल्डा निवासी भारत बिष्ट की पत्नी सुधा देवी अन्य महिलाओं के साथ गंगा दर्शन बैंड क्षेत्र में घास काटने गई थी। पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुन लोग दौड़े तो गुलदार भाग गया। हमले में महिला जख्मी हो गई है। महिला को उप जिला अस्पताल ले जाया। अस्पताल के सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा ने बताया कि महिला के पांव पर घाव हो गए हैं। हालांकि, महिला की स्थिति सामान्य है। 10 सितंबर की शाम को भी गंगा दर्शन बैंड से करीब चार किलोमीटर दूर गुलदार ने स्कूटी सवार पर हमले की कोशिश की थी।
वहीं बिलकेदार में बंदर ने एक युवक के पांव में काट लिया। उप जिला अस्पताल में पांच टांके लगाने के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई है। नगर क्षेत्र में भी बंदर ने छत पर जा रहे एक बुजुर्ग की गर्दन पर नाखून मार दिए। बुजुर्ग का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :
गुलदार और बंदर के हमलों की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना के संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। -अनिल भट्ट, रेंजर नागदेव रेंज पौड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें