फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ की मजबूती ही जीत का आधार : गोदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावों में जीत का आधार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में यह मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव की तैयारी में जुटना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास खंड मुख्यालय पाबौ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जनता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। गोदियाल ने कहा श्रीनगर में सड़क, पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य मंत्री बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रहे। स्वास्थ्य व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब स्थिति में है। बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, ब्लाक अध्यक्ष पाबौ मनवर सिंह रावत, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अमित रावत, ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस शोभा चौहान, हुकुम सिंह कठैत, कर्मवीर भंडारी, आशा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें