श्रीनगर गोला पार्क में पुलिस प्रशासन व शैलनट की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक का मंचन करते कलाकार
- फोटो : SHRINAGAR
शैलनट नाट्य संस्था व पुलिस प्रशासन की ओर से ऐतिहासिक गोला पार्क में नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया गया।
शैलनट के कलाकार शशांक जमलोकी, उमंग खुगशाल, काजल मेहरा, रोहित पुंडीर, अभिषेक सेमवाल, संजय बडोनी, दीपांशी भट्ट, अरविंद टम्टा, चिराग चौहान, रॉबिन असवाल, पीतांबर बेहरा ने नाटक का मंचन कर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने का आह्वान किया। उन्होंने नाटक के माध्यम से नशे के कारण और उसके गंभीर परिणामों के बारे में बताया। शैलनट के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा ने पुलिस के अभियान की सराहना की। प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने कहा कि स्मैक जैसा खतरनाक पहाड़ों तक पहुंच बना चुका है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों से नशे के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया।
शैलनट उपाध्यक्ष पंकज नैथानी व कोषाध्यक्ष महेश गिरि ने अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने को कहा। कार्यक्रम में बाजार चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी, शैलनट सचिव मनोजकांत उनियाल, कार्तिकेय बहुगुणा, हेमंत उनियाल, दीपक, अनुज, आनंद प्रकाश आदि मौजूद थे।