फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की घोषणा पूरी होने में बीते 22 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की घोषणा के 22 वर्ष बाद कारगिल शहीद शिव सिंह बिष्ट के गांव भ्यूंपाणी के लोग अब वाहन से पहुंच सकेंगे। यहां मार्च 2022 तक रोड कटिंग का काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विकासखंड कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत धारी के भ्यूंपाणी गांव के शिव सिंह बिष्ट वर्ष 1999 मेें कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। तत्कालीन सरकार ने कारगिल शहीदों के गांव को सड़क से जोड़ने की घोषणा की थी लेकिन 21 वर्ष बाद भी शहीद के गांव को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया था। इससे ग्रामीणों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव में वर्तमान में 27 परिवार हैं। करीब हर परिवार से एक युवा सेना में सेवारत हैं। गांव में दुकान और स्कूल नहीं है। इसके लिए प्रत्येक दिन करीब ढाई किलोमीटर दूर महरगांव जाना पड़ता है। गांव तक घोड़े-खच्चरों से सामान पहुंचाने मेें 250 से 300 रुपये भाड़ा देना पड़ रहा है। किसी का स्वास्थ्य खराब हो गया तो उसे डंडी या कुर्सी के सहारे सड़क मार्ग महरगांव तक पहुंचाया जाता है। इसके अलावा प्रधान के पास धारी गांव जाने के लिए भी करीब पांच किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। वर्ष 1999 से सड़क निर्माण की मांग के लिए ग्रामीण शासन-प्रशासन और विभाग से गुहार लगाते थक चुके थे। इतने वर्षों बाद अब मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।
सुपाणा-धारी मोटर मार्ग से भ्यूंपाणी तक करीब 1.13 करोड़ की लागत से 5 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्च तक कटिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद पक्कीकरण का स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। -हर्षवर्धन मैठाणी, सहायक अभियंता, लोनिवि अस्थायी खंड कीर्तिनगर।
विज्ञापन

विधायक बनने के बाद भ्यूंपाणी के लिए सड़क निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी दिलवाई। अब रोड कटिंग शुरू हो चुकी है। जल्दी लोगों को वाहन से जाने का मौका मिलेगा। -विनोद कंडारी, विधायक देवप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें