फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में सुधार पर रहेगा फोकस : सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भरद्वाज से पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सुधार लाए जाने पर विशेष फोकस रहेगा। सीईओ भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर आमजन को भटकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षा परिसर पौड़ी में नवनियुक्त सीईओ आनंद भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी, उप खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। शिक्षा परिसर की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समस्या सामने आते ही तत्काल समाधान निकाला जाएगा। अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति में गड़बड़ियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिकायतें मिली हैं। प्रत्येक विद्यालय में नियुक्ति पारदर्शिता के साथ हो, इसके लिए टॉप सेवन के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच स्वयं के स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें