मुख्यालय पौड़ी के सेंट थॉमस स्कूल में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को कोरोना महामारी के दौर में बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मैथ्यू जॉन व प्रधानाचार्य सिस्टर प्रसादा ने किया। प्रबंधक जॉन ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव शिक्षा पर पड़ा लेकिन इस बुरे दौर में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तकनीक के उपयोग को सरल बनाते हुए बेहतर शिक्षण कार्य किया है। समारोह में शिक्षिका रानी डोभाल, एंजेलिका जॉन, मंजू चंदोला, वंदना रावत, पार्वती रावत, साधना घिल्डियाल, ललिता डोभाल ने शिक्षा के महत्व पर समूहगान प्रस्तुत किया। उप-प्रधानाचार्य सिस्टर रानी ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। एंजेलिका जॉन व गीता मुद्गिल ने एकल गीत की प्रस्तुति दी।