फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में टैक्सी वाहन स्वामी की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर-डांग-धारी मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम पारकोट जा रही टैक्सी गंतव्य तक पहुंचने से करीब 200 मीटर पहले अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहनी स्वामी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। घायल को मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार कीर्तिनगर सुनील राज ने बताया कि राजस्व पुलिस क्षेत्र ढुंढसिर के अंतर्गत संतोषी माता तोक मेें एक टैक्सी के करीब 50 मीटर नीचे एक मोड़ के बाद उसी सड़क पर गिरने की सूचना मिली। टैक्सी कीर्तिनगर की ओर से पारकोट गांव जा रही थी, लेकिन गांव से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक ढुंढसिर नरेश भट्ट मौके पर पहुंचे। वाहन में टैक्सी स्वामी संजय रावत (26) पुत्र राजेंद्र रावत और शिवचरण सिंह (28) दोनों पारकोट निवासी सवार थे। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया। जबकि शिवचरण को रात 11 बजे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें