फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
गढ़वाल विवि के कुलपति सचिवालय गेट पर छात्रों को अंदर जाने से रोकते सुरक्षा अधिकारी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
सभी स्नातक कक्षाओं के लिए परिसर खोलने और छात्र संघ चुनाव की मांग के लिए छात्रों ने एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के मुख्यालय में प्रदर्शन किया। छात्र कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से वार्ता करने कुलपति सचिवालय के गेट से जबरन अंदर घुस गए। हालांकि बाद में छात्रों की कुलपति से वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ सचिव प्रदीप रावत के नेतृत्व में छात्र दो सूत्री मांग लेकर विवि मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कुलपति सचिवालय में जाने के लिए गेट खोलने की मांग की। विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने चीफ प्रोक्टर प्रो. अरुण बहुगुणा को इसकी सूचना दी। जब तक प्रोक्टर आते, तब तक छात्र गेट फांदकर सचिवालय परिसर में घुस गए। उन्होंने धक्का देकर गेट खोल दिया, जिसके बाद छात्र सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे प्रोक्टर ने छात्रों को कुलपति से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया।
कुलपति की अनुमति पर प्रोक्टर छात्रों को कुलपति सभागार में ले गए, जहां छात्रों ने ऑफलाइन मोड में कक्षाएं संचालित करने की मांग की। छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए कमेटी बनाकर चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की भी मांग की। कुलपति प्रो. नौटियाल ने बताया कि आंशिक रूप से प्रयोगात्मक कार्यों के लिए परिसर खुल गए हैं। परिसर चरणबद्ध ढंग से कैसे खुले, इसके लिए विद्या परिषद की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। छात्रों ने दोनों मांगों पर कार्रवाई के लिए नौ दिन का समय देते हुए इसके बाद आंदोलन की बात कही। वार्ता में सूरज नेगी, सम्राट, अंकित, मयंक, मोहित, अनुराग व अंकुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें