फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संगठन ने अग्निपथ योजना को बताया युवा और रोजगार विरोधी नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में आइसा छात्र संगठन ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय बिड़ला परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। छात्रों ने सरकार की इस योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और रोजगार विरोधी नीति बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंकित उछोली के नेतृत्व में बिड़ला परिसर के गेट पर एकत्रित हुए आइसा छात्र संगठन ने अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उछोली ने कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य की परवाह किए बगैर योजना को लागू किया है। हर युवा के लिए भारतीय सेना रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि कई युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार की इस योजना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं के पास सेना भर्ती एकमात्र रोजगार का साधन था, लेकिन अब सरकार ने युवाओं के रोजगार का यह सपना भी छीन लिया है। गढ़वाल विवि की पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडेय ने कहा कि सरकार ने अग्निपथ योजना लागू कर रोजगार का संकट झेल रहे युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। छात्र संगठन ने सरकार से शीघ्र योजना को वापस लिए जाने की मांग की है। इस मौके पर छात्र नेता रोबिन असवाल, समरवीर रावत, मानसी, प्रियंका खत्री, हर्षित गाड़िया, आमोद प्रसाद और नरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
गौचर में युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। युवाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर मिलन भंडारी के नेतृत्व में ग्रैफ चौराहे से लेकर रामलीला मैदान तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

योजना को रद्द करने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन
उत्तराखंड किसान सभा टिहरी केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में अग्निपथ योजना को देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने इस योजना को रद्द करने और भर्ती के लिए पूर्व की व्यवस्था को लागू करने की मांग की। इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रावत, सचिव भगवान सिंह राणा, जगमोहन रांगड़, सफर सिंह नेगी, कृपाल सिंह कठैत, गुलाब सिंह कठैत, जवाहर लाल बडोनी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें