फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भितरघात उजागर होने पर होगी सख्त कार्रवाई: कपरवाण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा की यहां समीक्षा बैठक हुई। बैठक में हार के कारणों की वार्डवार समीक्षा की गई। इस मौके पर पार्टी से मेयर प्रत्याशी सहित हारे पार्षदों ने अपनी शिकायतें भाजपा जिला प्रभारी के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी के ही कुछ लोगों ने उन्हें हराने का काम किया है। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है। बैठक में श्रीनगर के पड़ोसी क्षेत्रों से भी समान विचारधारा के लोगों पर षड़यंत्र कर पार्टी के मेयर प्रत्याशी व पार्षदों को हराने का आरोप लगाया गया। आदिति स्मृति न्यास में समीक्षा बैठक के बाद भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवाण ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर निगम में मिली हार को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा श्रीनगर में कई विकास कार्यों के बाद भी हार मिलना दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि इसका कारण पार्टी का कार्यकर्ता, पदाधिकारी रहा है तो प्रत्याशियों से इस इस मामले में लिखित में मांगा गया है। साथ ही पार्टी की सर्वे टीम द्वारा भी इसकी पड़ताल की गई है।
तथ्य सही पाए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी क्षेत्रों से भी नगर निगम चुनाव में इंटरफेयर किया गया है, जिसको गंभीरता से लिया जा रहा है। पार्टी से मेयर प्रत्याशी रही आशा उपाध्याय ने कहा कि वह जनादेश का स्वागत करती हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी ने कहा कि पड़ोसी क्षेत्र से समान विचारधारा के लोगों ने षडयंत्र के तहत पार्टी को नुकसान पहुंचाया है, इसकी लिखित शिकायत पार्टी नेतृत्व को दी जा रही है। मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, चुनाव संयोजक वासुदेव कंडारी, राजेंद्र बिष्ट, नगमा तौफीक, डाॅ. सुधीर जोशी, गणेश भट्ट, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें