फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के मामले में सहायक कोषाधिकारी के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य कोषागार पौड़ी में सेवारत एक लेखा लिपिक की ओर से पेंशनरों के खातों से 15 लाख से अधिक की धनराशि के गबन मामले में पुलिस ने सहायक कोषाधिकारी पौड़ी का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले से जुड़े संदिग्ध खातों की बैंक स्टेटमेंट के साथ ही पेंशन खाताधारकों व उनके खातों का विवरण भी ले लिया है।
विज्ञापन

मुख्य कोषागार पौड़ी में 15 लाख 36 हजार 362 रुपये के सरकारी धन के गबन का खुलासा होने पर सहायक कोषाधिकारी पौड़ी राजेश कुमार ने आठ जनवरी को पुलिस को लेखा लिपिक नितिन रावत के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने मामले में लेखा लिपिक के खिलाफ सरकारी धन के गबन व सरकारी दस्तावेज गायब करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली थी। मामले की जांच कर रहे कोतवाल पौड़ी विनोद गुर्साइं ने बताया कि मुख्य कोषागार पौड़ी में लेखा लिपिक की ओर से किए गए सरकारी धन के गबन मामले में जांच प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने सहायक कोषाधिकारी का बयान दर्ज कर लिया है। मामले में जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें