फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी ने नर्सिंग कॉलेज को सौंपा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर

विज्ञापन
नर्सिंग कालेज की प्रधानाचार्य मनीषा ध्यानी को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सौंपते सोसायटी के चैयरमैन क? - फोटो : PAURI
विज्ञापन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कोरोना महामारी के दौर से ही लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्वास्थ्य विभाग व जनता के सहयोग के लिए खुलकर आगे का रही है। सोसायटी ने नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट पौड़ी को एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सौंपा है।
विज्ञापन

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पौड़ी की ओर से नर्सिंग कॉलेज डोभ-श्रीकोट पौड़ी को एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सौंपा गया। सोसायटी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्टाफ को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। सोसायटी के चेयरमैन केसर सिंह असवाल ने बताया कि महामारी के दौर में रेडक्रॉस एलोपैथिक चिकित्सालय कल्जीखाल, सीएचसी कोट, सीएचसी खिर्सू, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ल्वाली व अस्पताल प्रशासन को सोसायटी एक-एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सौंप चुकी है। उन्होंने बताया कि मास्क, सैनिटाइजर, दवा वितरण भी सोसायटी के माध्यम से की जा रही है। कॉलेज की प्रधानाचार्य मनीषा ध्यानी ने कहा कि सोसायटी का यह सहयोग संस्थान के छात्रों व आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए अहम साबित होगा। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी से संस्थान के लिए एक जनरेटर की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव भी सौंपा। इस अवसर पर समन्वयक आशीष नेगी, सदस्य रघुराज चौहान, अपराजिता सैन, ममता यादव, केशव नेगी, सोनिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें