फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में सिमखेत विजेता और चोपडियूं उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड पाबौ के ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर-21 की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक कीविभिन्न न्याय पंचायतों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खुड्डेश्वर महादेव खेल मैदान में अंडर-21 में खेलों का शुभारंभ वॉलीबाल प्रतियोगिता से हुआ। इसमें सिमखेल विजेता व चोपड़ियूं उपविजेता बना। कबड्डी बालिका वर्ग में पाबौ विजेता, चोपडियूं उपविजेता रहा। 3000 मीटर बालक वर्ग दौड़ में विपिन नेगी ने प्रथम, विपिन सिंह द्वितीय व राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में बसंती पहले, शीतल दूसरे व सिमरन तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर बालक वर्ग में सौरभ प्रथम, सुधीर द्वितीय, नवीन राणा तृतीय और बालिका वर्ग में दिव्या ने प्रथम, इतिषा ने द्वितीय व दीप्ति ने तृतीय स्थान पाया। 1500 मीटर बालक वर्ग में कुलदीप पहले, हर्षित दूसरे, अंकित तीसरे और बालिका वर्ग में बसंती प्रथम, ममता द्वितीय व रिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में गंगा प्रथम, रितिका व साक्षी संयुक्त रूप से द्वितीय, दीप्ति तृतीय स्थान पर रही। इससे पहले अंडर-17 बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में प्रदीप रावत प्रथम, विनीत द्वितीय, सुमित तृतीय और बालिका वर्ग में प्रियंका प्रथम, मनीषा नेगी द्वितीय व गौरी रावत तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर बालक वर्ग में राहुल कंडारी प्रथम, विवेक द्वितीय, समीर तृतीय के साथ ही बालिका वर्ग में सोनम प्रथम, रिंकी द्वितीय व लक्ष्मी नेगी ने तृतीय स्थान पाया। खो-खो बालिका वर्ग में चौपडियूं पहले, ग्यालखुड़ा दूसरे व सांकर की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पाबौ बीएस गुसांई, राहुल, रोहित, सोनिया रावत, पूजा, सुभाष सैनी, विशन, प्रवीण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें