पाबौ के बिशल्ड गांव में शिविर के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत
- फोटो : PAURI
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पाबौ ब्लॉक के बिशल्ड गांव में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीणों की कुशलक्षेम भी ली।
बृहस्पतिवार को विकास खंड पाबौ के बिशल्ड गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने शिविर के दौरान लोगों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम भी ली। शिविर में डॉ. शशांक उनियाल, डॉ. मनेंद्र ने 200 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 100 से अधिक ग्रामीणों को कोविड की दूसरी डोज लगाई गई जबकि 12 दिव्यांगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से दो को प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में विशल्ड के साथ ही रलथम, पोखरी व खथगेट के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पाबौ दीपक रावत, महावीर सिंह, सुदर्शन पोखरियाल, पान सिंह भंडारी, जितेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।