फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने केंद्रीय उच्चशिक्षा मंत्री व प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
पौड़ी में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : PAURI
विज्ञापन
एनएसयूआई ने जेईई मेंस परीक्षा व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में हुई धांधली को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से बेरोजगार परेशान है। उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्रियों से इस्तीफा भी मांगा।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि जेईई पेपर लीक होने के मामले में केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 56 पदों पर सरकार ने अपने चहेतों को नौकरी दी है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से भी इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव सागर, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, निखिल, संदीप बिष्ट, अक्षय चंदोला, मनीष रावत, योगेश रावत, अभिषेक, अमन रमोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें