फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
्रीनगर गढ़वाल विवि में शिक्षक दिवस के मौके पर आनलाइन शिक्षकों को संबोधित करती कुलपति प्रो. अन्नप? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान का उल्लेख करते हुए गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने सभी शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से संतोषप्रद रूप से शोधकार्य किए जा रहे हैं जो सराहनीय है। उन्होंने शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के लिए जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न कौशल विकास संबंधी पाठ्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं। कुलपति ने कहा कि विवि नई शिक्षा नीति को लागू करने, रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को प्रारम्भ करने, प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए कंप्यूटर कौशल पाठ्यक्रम सुनिश्चित करने और तकनीकी शिक्षा जैसी योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रहा है। शोध एवं परामर्श समन्वय समिति के संयोजक प्रो. एमसी नौटियाल ने समिति के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद विवि के भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आलोक सागर गौतम को उत्कृष्ट शोध पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं डा. सुभ्रा काला, डा. इंदिराशीष भट्टाचार्य, डा. बृजेश गांगिल, डा. आरएस नेगी, डा. विशाल गुलेरिया व डा. हीरालाल यादव को शोधकार्य के लिए सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों को दो वर्ष के लिए वित्तीय शोध राशि दी जाएगी।
शिक्षक दिवस पर किया याद
शिक्षक दिवस पर श्रीनगर, कीर्तिनगर और देवप्रयाग के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। विकास खंड खिर्सू के राउमा विद्यालय जाख में छात्रों ने शिक्षकों को मालाएं पहनाई। प्रधानाध्यापक हर्षमणि रतूड़ी व कमलेश्वर प्रसाद नौटियाल ने अध्यापक रामशरण को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुष्पा पांडे, सरोजनी उनियाल व सजीत मोहन ने विचार रखे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में दिवंगत प्रो. अनिल कुमार नैथानी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। स्व. नैथानी उत्तराखंड के पहले शोधार्थी थे जिन्होंने विदेशी हिंदी लेखक मॉरीशस निवासी अभिमन्यु अनत पर पीएचडी की थी। दून विवि की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि हिंदी प्राध्यापक होते हुए उन्होंने शतरंज में महारथ हासिल की व राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया। दूसरी तरफ कीर्तिनगर ब्लाक में शिक्षक दिवस पर जनाधार संस्था की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रधाचार्य डा. रेखा उनियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें