फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से हटाए गए कर्मचारी हों बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास क्षेत्र के परियोजना प्रभावितों ने अलकनंदा जल विद्युत परियोजना कंपनी पर वादाखिलाफी और प्रभावितों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परियोजना में अपनी भूमि और भवन गंवाने वाले 90 प्रभावितों को कंपनी ने बिना सूचना के नौकरी से निकाल दिया है। उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एएचपीसीएल प्रभावित कर्मचारी संगठन सचिव महेश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण में क्षेत्र के कई परिवारों की भूमि और भवन अधिगृहीत किए गए। कंपनी के निदेशक पीवी प्रसन्ना रेड्डी और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावितों को शर्तों के साथ रोजगार दिए जाने का अनुबंध किया था। इसके बाद प्रभावितों को रोजगार पर रखा गया लेकिन कंपनी ने रोजगार पर लगाए गए 90 कर्मचारियों को बिना नोटिस के नौकरी से हटा दिया है। इस मामले को लेकर कई बार शासन, प्रशासन और कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। जोशी ने मुख्यमंत्री से नौकरी से हटाए गए कर्मियों को फिर से बहाल करने या 15 लाख क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें