प्रो. वाई सिंह।
- फोटो : PAURI
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. यशवीर सिंह को प्रभारी कुलसचिव बनाया गया है। संस्थान के प्रभारी निदेशक व डीएम पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रो. सिंह इससे पहले संस्थान में तीन बार प्राचार्य/निदेशक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले प्रो. वाई सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विवि से बीटेक, आईआईटी रुड़की से एमटेक और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की है। फरवरी 1992 में उन्होंने संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनाती मिली थी। वे संस्थान में डीन एकेडमिक, प्रोक्टर, वार्डन का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्ष 2003-04, वर्ष 2016 और वर्ष 2017 में प्रो. सिंह संस्थान में प्राचार्य/निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। प्रो. सिंह ने कहा कि संस्थान में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार तैयार करना और विभागीय कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।