फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 20 के किए डीएल निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शादी समारोह का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने के मामले बढ़ गए हैं। सड़क दुघर्टनाओं को कम करने के लिए पुलिस ने वाहनों की गहनता से चैकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने जिले में ड्रंक एंड ड्राइव के करीब 20 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। जिसमें पुलिस ने सभी के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीते दिनों शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में 20 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें सभी के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जनपद भर में पुलिस ने दिन व रात के समय वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी है। बताया कि बीते रविवार देर शाम को चलाए चेकिंग अभियान के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के सर्वाधिक आठ मामले कोटद्वार थाना क्षेत्र से सामने आए। जबकि सतपुली में तीन, पौड़ी, देवप्रयाग व श्रीनगर में दो-दो, महिला थाना श्रीनगर, लक्ष्मणझूला व यातायात कोटद्वार में एक-एक मामलों में वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। एसएसपी ने शादियों में शराब पीकर वाहन न चलाने के मामलों में लोगों से भी आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें