श्रीनगर गोला पार्क में किसान आंदोलन के एक वर्ष होने पर एआईडीएसओ की ओर से लगाई गयी फोटो प्रदर्शनी।
- फोटो : SHRINAGAR
किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने गोला पार्क में प्रदर्शनी लगाई।
शुक्रवार शाम एआईकेकेएमएस और एआईडीएसओ की ओर से गोला पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्क में किसान आंदोलन के एक वर्ष पूरा होने पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर बताया गया कि 26 नवंबर 2020 को हरियाणा व पंजाब के किसान दिल्ली की सीमा पर पहुंचे थे। साल भर वह अपने ट्रैक्टरों के साथ कृषि कानूनों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करते रहे। किसानों की ताकत के बलबूते यह आंदोलन विश्व के सबसे बड़े आंदोलन के रूप में उभरा। कार्यक्रम में एआईकेकेएमएस के प्रदेश संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल, रेशमा पंवार, पूजा भंडारी, संदीप कुमार, रंजना बर्त्वाल, कुलदीप मेवाड़, प्रांजलि बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद