फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने घेरा विद्युत विभाग का कार्यालय

विज्ञापन
श्रीनगर में विद्युत विभाग के एसडीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते श्रीकोट के लोग - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान श्रीकोट गंगानाली के युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए 48 घंटे के भीतर आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहीं जल संस्थान के कार्यालय का घेराव कर पानी के मीटरों को हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीकोट व्यापार सभा, पूर्व सैनिक संगठन, सभासद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय श्रीनगर पहुंचे। विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए आक्रोशितों ने एसडीओ से कहा कि वह दो माह से समस्या से जूझ रहे हैं। 24 घंटे में मात्र 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। इस कारण व्यापारी और स्थानीय लोग परेशान हैं। वर्तमान में बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही हैं। श्रीकोट में बेस अस्पताल होने से मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति न होने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आक्रोशितों ने 48 घंटे के भीतर व्यवस्था में सुधार न किए जाने पर विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर सभासद विभोर बहुगुणा, व्यापार सभाध्यक्ष नरेश नौटियाल, महामंत्री त्रिभुवन राणा, बुद्धि बल्लभ चमोली, अरुण रावत, राकेश चमोली, पंकज खत्री, विजय त्रिवेदी, शैलेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें