फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी: मैदावन से पर्यटकों के प्रवेश की मिली अनुमति, कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने जारी किए आदेश

Tue, 28 Dec 2021 07:56 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि निदेशक की ओर से इस संबंध में जारी आदेश विभाग को मिल चुके हैं। मैदावन के पास नाले में पानी अधिक है। साथ ही मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। रेंजर को मार्ग को पर्यटकों की सुगम आवाजाही के लिए तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व में टाइगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मैदावन से पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी है, जिससे रिखणीखाल के मंदाल और पैनों घाटी सहित नैनीडांडा ब्लाक में पर्यटन और होटल व्यवसाय को पंख लगने की उम्मीद जग गई है। आदेश के बाद विभाग की ओर से मार्ग को पर्यटकों की सुगम आवाजाही के लायक बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही मैदावन क्षेत्र से भी कार्बेट में पर्यटकों का प्रवेश शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


सीटीआर के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर) के दुर्गा देवी पर्यटन जोन में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015-16 से टाइगर कंजरवेशन प्लान के तहत 10 सालों के लिए मैदावन-लौहाचौड़-दुर्गादेवी मार्ग को पर्यटन के प्रस्तावित मार्गों में शामिल किया गया था, लेकिन इसके बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने मैदावन से पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की, जिससे रिखणीखाल के मंदाल घाटी, पैनों घाटी के साथ ही नैनीडांडा ब्लाक के होटल व्यवसाय के साथ ही अन्य व्यवसाय भी चौपट हो गए थे। 

कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि निदेशक की ओर से इस संबंध में जारी आदेश विभाग को मिल चुके हैं। मैदावन के पास नाले में पानी अधिक है। साथ ही मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। रेंजर को मार्ग को पर्यटकों की सुगम आवाजाही के लिए तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें