देवलगढ़ में जलेबी मेले के प्रतिभागी अतिथिगणों के साथ
- फोटो : SHRINAGAR
देवलगढ़ क्षेत्र के नौखेतू (बुघाणी) मेें आयोजित स्व. एचएस खत्री स्मृति रस्साकशी प्रतियोगिता/जलेबी मेले के जूनियर वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल गहड़ की टीम विजेता रही। प्राइमरी वर्ग में प्राथमिक विद्यालय देवलगढ़ की टीम ने विजय हासिल की। वहीं, जलेबी दौड़ स्पर्धा अभिनव कुमार ने जीती।
नौखेतू खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जलेबी मेले का समापन हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि संगीता बिष्ट ने पुरस्कार वितरण किए। समापन पर रस्साकशी स्पर्धा हुई, जिसमें जूहा गहड़ की टीम ने एचएनबी राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ को हराया। जूहा भटोली का तृतीय रहा। वहीं, बालिका वर्ग में सिर्फ जीआईसी देवलगढ़ की टीम ने प्रतिभाग किया। जलेबी दौड़ स्पर्धा में अभिनव कुमार ने प्रथम, अक्षिता ने द्वितीय व अंशुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वीर सिंह कैंतुरा, उत्तम सिंह कैंतुरा, मंगल सिंह, दुर्गेश कुमार, अनिता देवी, आशा, देवेंद्र राणा व अनिता पुरी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता केपी उनियाल और संचालन टिंकू कुमार ने किया।