फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी को मिले 64 सहायक अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को 64 सहायक अध्यापक मिल गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत ने नवनियुक्त समस्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए 15 दिन के भीतर विद्यालय में तैनाती के निर्देश दे दिए हैं। वहीं सामान्य वर्ग की 94 सीटों के लिए विभाग दिसंबर के पहले सप्ताह में काउंसिलिंग करेगा।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी में प्राथमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों के 2079 पद हैं। इसमें रिक्त 256 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है। प्राथमिक शिक्षा विभाग पौड़ी ने अनुजाति के 162 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इन पदों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मेरिट के आधार पर विभाग ने 162 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया था। इनमें से 64 का चयन हो गया है। इनमें 58 अनुजाति और 6 बैकलॉग से चयनित हैं। चयनित समस्त सहायक अध्यापको को विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि जनपद में सहायक अध्यापक के रिक्त 256 पदों में से अनुजाति के 162 पदों के सापेक्ष 64 सहायक अध्यापक चयनित हो गए हैं। चयनित सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के 94 पदों पर दिसंबर के पहले सप्ताह में काउंसिलिंग की जाएगी। इन पदों पर विभिन्न वर्गों में 11 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीईओ बेसिक रावत ने बताया कि सहायक अध्यापकों के चयन के बाद जिले के दूरस्थ विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें