फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थापला गांव में गुलदार की दहशत, पिंजरा लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक कल्जीखाल के थापला गांव के ग्रामीणों ने डीएम से गांव को गुलदार से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव व आसपास के क्षेत्र में लगातार गुलदार की धमक देखने को मिल रही है। बीते 20 मार्च को कांसदेव के जंगल में एक ग्रामीण बुजुर्ग को गुलदार ने मार दिया था, तब से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी है।
विज्ञापन

मंगलवार को थापला गांव के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। बताया कि ग्रामीण मवेशी चुगाने के लिए आस-पास के जंगल में जाते हैं, लेकिन तब से यहां भी गुलदार का खतरा बना हुआ है। उन्होंने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। डीएम ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही गश्त बढ़ाने के निर्देश गढ़वाल वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को दिए। कहा कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, जगमोहन डांगी, थापला के ग्राम प्रधान राकेश कुमार, भूपेंद्र लाल, हरीश, शिव नारायण और ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें