फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिताऊं प्रत्याशियों के लिए भाजपा में रायशुमारी

विज्ञापन
श्रीनगर में प्रत्याशियों के नामों की पर्ची मतपेटी में डालते हुए भाजपा पदाधिकारी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जिताऊं प्रत्याशी की तलाश में निकले भाजपा के पर्यवेक्षकों ने बृहस्पतिवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र मेें पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी ली। विधानसभा क्षेत्र के 60 से ऊपर पदाधिकारियों को मतपत्र देते हुए तीन प्रत्याशियों के नाम पर मतदान कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा संगठन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी और कुसुम कंडवाल पौड़ी जिले के सहप्रभारी अशोक ठाकुर के साथ रायशुमारी करने पहुंचे।
चौधरी ने कहा कि पदाधिकारियों को मतपत्र दिया जाएगा, जिसमेें वह अपनी पसंद के तीन जिताऊं प्रत्याशियों के नाम लिख सकते हैं। जो भी नाम सामने आएंगे उनका पैनल प्रदेश संगठन को सौंप दिया जाएगा। तत्पश्चात जिताऊं प्रत्याशी के नामों के लिए मतदान हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने अपनी पसंद के नाम पर्ची में लिखकर मतपेटी में डाले। संचालन विधान सभा प्रभारी नीरज पांथरी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, मंत्री जितेंद्र रावत, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, अंजना डोभाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, विनय घिल्डियाल, पंकज सती, अनूप बहुगुणा व देवेंद्र मणि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें