फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी का लाल अनिल सिंह चौहान राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद, मई में होनी थी शादी

Thu, 06 Jan 2022 04:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, द्वारीखाल

सार

जवान की पहचान 8 गढ़वाल राइफल्स के उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी अनिल सिंह चौहान के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
अनिल सिंह चौहान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक जवान का शव सैन्य शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। उसके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि जवान की मौत कैसे हुई है। जवान की पहचान 8 गढ़वाल राइफल्स के उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी अनिल सिंह चौहान के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जाता है कि वीरवार की सुबह कृष्णा घाटी में एलओसी पर 8 गढ़वाल राइफल्स के शिविर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी जवानों ने मौके पर पहुंच कर पाया कि लहूलुहान अनिल जमीन पर पड़ा था। उसे तत्काल शिविर में स्थित चिकित्सा कक्ष में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया और शव को परीक्षण के लिए मेंढर अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया गया। पार्थिव देह को अब उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार शाम 4.30 बजे सेना और पुलिस की टीम एक जवान अनिल चौहान का शव लेकर आई थी। जवान की गोली लगने से मौत हुई है। 
-डॉ. जावेद अहमद चौधरी, मेडिकल अफसर, मेंढर अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें