फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्घ लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कारगिल शहीदों को समर्पित किया गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने वीर जवानों को गीत समर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। नेगी दा ने ये गीत अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। उन्होेंने कहा कि वीर जवानों की शहादत युग-युगांतर तक चिरस्मरणीय रहेगी। गीत में नेगी दा सैनिक की पीड़ा का आत्मसात करते हुए अपनी मां से कह रहे हैं कि करगिले लडै़ में छौऊ, पल्टनौ आदेश चा, तू उदास न ह्वे माँ, त्वे दगड़ा सेरु देश चा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीर शहीदों की याद में मुख्यालय पौड़ी में लोक कलाकारों ने वर्ष 2000 में संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में एकत्र धनराशि को पीएम राहत कोष में जमाकर सेना को समर्पित किया गया था। पौड़ी के कलाकारों ने गुजरात भूकंप के मौके पर भी संवेदना कार्यक्रम का आयोजन किया था। नेगी दा ने कहा कि उत्तराखंड का लोक कलाकार कभी भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पीछे नहीं रहे हैं। कारगिल शहीदों को समर्पित 8 गीतों की शृंखला तैयार की गई थी, जो उनके दिल के सबसे करीबी गीतों में हैं। सोमवार को नेगी दा ने अपनी फेसबुक वॉल पर गीत जारी कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें