किलकिलेश्वर में आयोजित खेल महाकुंभ में स्कूली बच्चों का परिचय लेते विधायक विनोद विनोद कंडारी।
- फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड कीर्तिनगर के राजकीय इंटर कालेज किलकिलेश्व र चौरास में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इसमें विकासखंड की 9 न्याय पंचायतों से करीब 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नितिन असवाल प्रथम, अभय गोदियाल द्वितीय व सूरज भंडारी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में पूजा बलोनी ने पहला, सौम्य ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में सूरज सिंह, अभय गोदियाल और शिवम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सौम्या पहले, दीया दूसरे व अंजली तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम, मोहित नौटियाल द्वितीय और जयेंद्र सिंह राणा तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में नवेंद्र सिंह ने पहला, ध्रुव नेगी ने दूसरा और संदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में सौरभ राणा व मसिका प्रथम, आशीष व कोमल जयाड़ा द्वितीय और नीरज नैथानी, खुशी भंडारी तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतिस्पर्धा में सूरज सिंह भंडारी, मनीष सिंह व संगम क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कोमल ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में नौर और बैज्वाड़ी पहले, सेमी सेमला दूसरे और जखेड़ व चाचकंडा तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी केपी सकलानी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल, ज्येष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी व केशवानंद बहुगुणा आदि मौजूद थे।