फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण बना परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के अकरी बारजूला व कड़ाकोट पट्टी की 105 बस्तियों के लिए करीब 47.70 करोड़ की लागत से बनी अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना पर अब ग्रामीण सवाल खड़े करने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जबसे उनका गांव पंपिंग पेयजल योजना से जुड़ा है तबसे पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पाब के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह पंवार व क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी समेत ग्रामीणों ने पेयजल निगम व शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होेंने कहा कि वर्षों से उनका गांव पेयजल समस्या से जूझ रहा है। समस्या के समाधान के लिए बनी अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना भी ग्रामीणों के लिए नाकाम साबित हो रही है। जब से गांव को पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ा गया तब से नांडी के ग्रामीणों को सप्ताह में एक दिन पानी मिल रहा है। वहीं गांव के लिए वर्षों पूर्व बनी पेयजल योजना भी जर्जर हो चुकी है। जल संस्थान की ओर से फिर से पुरानी योजना से आपूर्ति कराई जा रही है। समस्या के समाधान के लिए कई बार पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता से शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। अब पेयजल समस्या पर गांव की आम बैठक बुलाई जाएगी। आक्रोश व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रधान बुद्धि सिंह नेगी, नवयुवक मंगलदल अध्यक्ष विक्रम सिंह गुसांई, समाजसेवी सोवन सिंह चौहान व कुंजकृष्ण डंगवाल आदि शामिल थे।
कोट :
पंपिंग पेयजल योजना से क्षेत्र में पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। कभी नदी का जल स्तर बढ़ने और अधिक गाद आने से पंपिंग नहीं हो पाती है। कभी ग्रामीणों की ओर से भी वितरण प्रणाली को छेड़ा जाता है। इस कारण समस्या पैदा हो रही है।-आरएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम देवप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें