फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त थानाध्यक्ष पैठाणी रमोला ने संभाला पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के पुलिस थाना पैठाणी में नवनियुक्त थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने पदभार संभाल लिया है। रमोला ने बताया कि क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाए जाने और साइबर अपराधों को रोकने के लिए विशेष रूप से ठोस प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैठाणी रमोला मूल रूप से टिहरी के आगरखाल गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहली तैनाती ऊधमसिंहनगर जिले में हुई थी। वह काशीपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा, चंपावत में सेवाएं दे चुके हैं। छह माह पूर्व उनका तबादला चंपावत से पौड़ी हुआ। यहां उन्हें थाना लक्ष्मणझूला में तैनाती मिली थी। थानाध्यक्ष पैठाणी की जिम्मेदारी मिलने पर रमोला ने क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं व साइबर अपराध पर नियंत्रण को प्राथमिकता बताया। कहा कि क्षेत्र में भोले-भाले ग्रामीण साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं। इस पर भी नियंत्रण को लेकर कार्य किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षित यातायात, उसके नियम, उल्लंघन पर कार्रवाई के साथ ही साइबर अपराधों के प्रत्येक पहलुओं पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें