फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीत और गहड़ में नगर निगम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम संबंधी सूचना को ग्राम पंचायतों में चस्पा करने गए नगर पालिका कर्मिर्यों को ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। इनमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की ग्राम पंचायत गहड़ के लोग भी शामिल थे। ग्रामीणों के विरोध के कारण नगर पालिका कर्मियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वर्तमान में श्रीनगर नगर निगम के प्रस्ताव के संबंध मेें ग्राम पंचायतों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे जा रहे हैं। बुधवार को नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक शशि सिंह पंवार की अगुवाई में पालिका कर्मी प्रस्तावित स्वीत और गहड़ गांव में नगर निगम नोटिफिकेशन को पंचायत भवन व सार्वजनिक स्थानों में चस्पा करने गए। दोनों ही स्थानों पर भारी विरोध हो गया। ग्रामीणों ने बिना किसी सूचना के टीम के गांव में पहुंचने पर एतराज जताते हुए नारेबाजी कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि जबरन उनकी ग्राम पंचायत को नगर निगम में सम्मिलित किया जा रहा है। निगम बनने से उनपर कर का बोझ पड़ेगा।
ब्लॉक प्रमुख खिर्सू भवानी गायत्री, ग्राम प्रधान गहड़ रुक्मिणी देवी, पूर्व प्रधान राकेश भंडारी और कांग्रेस नेता मोहन चंद्र गायत्री का कहना था कि वह नगर निगम के विरोध में हैं। श्रीनगर से गहड़ 8 किलोमीटर दूर है। गहड़ को निगम में शामिल करने का कोई तुक नहीं है। पालिका कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की कि वह ड्यूटी के तहत सिर्फ नोटिफिकेशन को चस्पा करने आए हैं लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें