फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कोटद्वार निगम में फैली गंदगी पर नगर आयुक्त मिला प्रतिकूल प्रविष्टि पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था नगर आयुक्त को भारी पड़ गई। डीएम ने कार्यों में लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारियाें के निर्देशों का अनुपालन न करने पर नगर आयुक्त को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की संस्तुति की है। उन्होंने शहरी एवं नगरीय विकास निदेशक को संस्तुति पत्र भेजा है।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दो जुलाई को कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के पनियाली गदेरा, सिद्धबली मंदिर, गाड़ीघाट में विद्युत निगम कार्यालय का संपर्क मार्ग, आर्य इंटर काॅलेज के पास, पटेल मार्ग पर गुरु नानक वेडिंग प्वाइंट व एएसपी कार्यालय की गली का निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में बेतरतीब कूड़ा बिखरा पाया गया। जिसे देख डीएम भी दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम डॉ. चौहान ने बताया कि कार्यों के प्रति लापरवाही व उदासीनता बरतने के साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन न करने पर नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का पत्र संस्तुति सहित शहरी एवं नगरीय विकास निदेशक को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें