एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर जिले के फायर सर्विस पौड़ी को चुस्त व दुरुस्त बनाने के लिए रात में मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान फायर सर्विस के जवानों ने मॉकड्रिल में आग लगने की घटनाओं पर राहत बचाव किया।
एसएसपी पी रेणुका देवी द्वारा जिले की फायर सर्विस को किसी बिल्डिंग में आग लगने, वाहन दुर्घटनाएं होने, प्राकृतिक आपदा के आने पर मानव जीवन को बचाने, समय से पहुंचकर घटना का निवारण किए जाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके तहत सीओ प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण में एफएसएसओ दया किशन के नेतृत्व में जिले की फायर सर्विस द्वारा लेडर मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल के तहत पुलिस कंट्रोल रूम से फायर सर्विस को सूचना मिली कि पौड़ी के खाण्डूसैंण के पास किसी स्थान में आग लग गई है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एफएसएसओ पौड़ी मय फायर सर्विस कर्मियों द्वारा घटनास्थल पर समुचित आपदा व फायर उपकरणों के साथ पहुंचकर राहत व बचाव कार्य कर क्विक रिस्पांस के साथ मौके पर मॉकड्रिल की गई।