फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर युवक ने घर में लगाई आग

विज्ञापन
देवप्रयाग मंदिर मोहल्ले में घर पर लगी आग - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
नगर के मंदिर मोहल्ले की घनी बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां मानसिक रूप से बीमार युवक ने अपने घर में आग लगा दी। आग आसपास के घरों तक न फैले इसके लिए लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग के काबू में नहीं आ पाने पर जल संस्थान से पानी का टैंकर मंगवाया गया। जो सड़क के अभाव में घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाया। बाद में श्रीनगर से पहुंचे अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर मंदिर मोहल्ले में स्थित एक घर के अंदर से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुएं ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इसे देख पड़ोसी घर की ओर दौड़े। मौके पर जाकर पता चला कि अकेले रहने वाले युवक ने अपने सामान में आ लगा दी है। माता-पिता की मौत के बाद वह अकेला रहता है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। इस बीच लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। जिससे इससे सटे भवनों में आग फैलने का खतरा हो गया। सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए जल संस्थान से पानी का टैंकर मंगवाया गया, लेकिन घटना स्थल तक टैंकर के पहुंचने का रास्ता नहीं होने पर पाइप के जरिए पानी पहुंचाया गया, लेकिन पानी का फोर्स कम होने की वजह से यह तरीका ज्यादा काम नहीं आ पाया। कुछ देर बाद श्रीनगर से अग्निशमन का वाहन पहुंचा, तो आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें