देवप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज हिंडोलाखाल में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भाष्करानंद बेबानी, प्रधानाचार्य राजीव कुमार और राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री धनवीर रमोला ने किया। संगोष्ठी में देवप्रयाग ब्लॉक के 24 स्कूलों के 32 प्रतिभागियों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
संगोष्ठी की शुरुआत ब्लॉक समन्वयक सुनील चंद्र पुरोहित के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर एक ज्ञानवर्धक सत्र के साथ हुई, जिसमें प्रतिभागियों को अपने दृष्टिकोण साझा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए प्रोजेक्ट में मेघा रावत प्रथम, नमन रतूड़ी द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी भाष्करानंद बेबानी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक महेश चंद्र सुयाल और रघुनाथ सिंह कैंतुरा रहे। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री धनवीर रमोला, प्रियंका ध्यानी, रिचा जोशी, सिधुज शाह आदि शामिल रहे। संवाद