फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर में कल से शुरू होने वाला शहीदी मेला स्थगित

विज्ञापन
कीर्तिनगर के रामलीला मंदिर में शहीदी मेले के लिए सजाया जा रहा था पांडाल - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का असर कीर्तिनगर में 11 जनवरी से होने वाले शहीद मेले पर पड़ गया है। नगर पंचायत ने मेला स्थगित कर दिया है। वहीं, लोस्तू एवं बडियार में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान गाइडलाइन के अनुरूप संचालित होंगे। तहसील प्रशासन ने यहां सैंपलिंग और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम भेजी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए शासन ने 16 जनवरी तक किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगाई है। इसे देखते हुए तहसील प्रशासन की ओर से मेला/धार्मिक अनुष्ठान के आयोजकों को गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका असर मेलों पर पड़ गया है। 11 जनवरी से तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर में चार दिवसीय शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेला शुरू होना था। इसके लिए रामलीला मंदिर में पांडाल सजाया जा रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी जाखी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की आशंका और गाइडलाइन को देखते हुए मेला स्थगित कर दिया गया है। वहीं, 6 जनवरी से धौडंगी बडियार में क्षेत्रपाल देवता की अर्द्धकुुंभीय राजजात का आयोजन चल रहा है, जबकि शनिवार से लोस्तू घंडियालधार में घंटाकर्ण राजजात शुरू हो गई है।
एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि आयोजकों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, मास्क पहनने और भीड़ कम करने को कहा गया है। इसके अलावा आयोजन स्थलों के समीप मेडिकल टीम भेजी गई है। संबंधित क्षेत्रों के राजस्व उप निरीक्षकों/डॉक्टरों को गाइडलाइन का पालन और सैंपलिंग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें