फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा और गौरव रहे एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में पहाड़ी नृत्य की प्रस्तुति देती एनएसएस की छात्राएं - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी मनीषा, गौरव सिंह व ऑलराउंडर साहिल सिंह रावत तथा श्रेष्ठ ग्रुप कमांडर अरविंद सिंह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने स्वयंसेवियों से पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने छात्र-छात्राओं की ओर से शिविर के दौरान कृष्णचौरी, बाल्मीकि बस्तियों व महाविद्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान की सराहना की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. दिनेश कुमार ने स्वयंसेवियों के कार्यों की जानकारी दी। छात्र ऋषभ की कविताओं, राहुल व चंद्र प्रकाश के गढ़वाली गीतों ने खूब तालियां बटोरीं। जबकि मनीषा, हिमांशु, काजल, उन्नति, आकृति, शिवानी, सोनम के गढ़वाली नृत्य गीत ने कार्यक्रम में समा बांधा। समापन अवसर पर डा. अर्चना धपवाल, डा. मनीषा डोभाल, डा. रंजू उनियाल, डा. सृजना राणा, डा. पारुल, डा. इलियास, डा. आदिल, डा. प्रतीक गोयल, डा. जीपी थपलियाल व नीतू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें