फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली तारीख में जारी किए जा रहे शासनादेश: गोदियाल

विज्ञापन
श्रीनगर में पत्रकारो से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर बैक डेट में शासनादेश जारी करने और भ्रष्टचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में गोदियाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी सरकार बैक डेट में शासनादेश जारी कर रही है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेडिकल कालेज के संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को ठेके पर देकर धोखा किया है। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि 16 जनवरी के बाद भी रैली आदि के आयोजनों पर प्रतिबंध जारी रहा तो नियमों का पालन कर इलेक्ट्रानिक माध्यम से प्रचार किया जाएगा। गोदियाल ने बताया कि अधिकतर सीटों पर स्क्रीनिंग समिति के माध्यम से सहमति बन चुकी है। चीफ इलेक्शन कमेटी में चर्चा के बाद मकर संक्रांति पर प्रत्याशियों की सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें