फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथान प्रीमियर लीग टी-10 में चैंपियन बना कांडई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दूरस्थ क्षेत्र विकास खंड थलीसैण के चौथान पट्टी स्थित देवराड़ीखाल में आयोजित चौथान प्रीमियर लीग टी-10 (सीपीएल) में कांडई की टीम चैंपियन बनी। 16 दिनों तक चले मुकाबलों में 42 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

चौथान के देवराड़ीखाल खेल मैदान फाइनल मैच कांडई व जय गोलू देवता देघाट की टीमों के बीच हुआ। देघाट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 77 रन बनाए। कांडई की टीम ने 8 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। सौरभ भंडारी मैन ऑफ द मैच रहे। बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सुरेंद्र सिंह को मिला। वहीं, लक्ष्मण लारा बेस्ट बल्लेबाज चुने गए। चैंपियन टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम देघाट को 21 हजार का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में कांडई टीम के कुलदीप व सौरभ भंडारी की जोड़ी बेस्ट ओपनर व मोहन पालीवाल हरफनमौला खिलाड़ी बनकर उभरे। सीपीएल के फाइनल का प्रसारण सोशल मीडिया पर भी देखा गया। दर्शकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर मुकाबले का लुफ्त उठाया। सीपीएल के संयोजक सुरेंद्र संगेला ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें