फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा देखकर लगभग ढाई लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी युवक ऑनलाइन फ्राड करते हुए युवाओं को नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करता है।
विज्ञापन

गत 4 मार्च को श्रीकोट गंगानाली निवासी अरुण बल्लभ पंत ने कोतवाली में धोखाधड़ी की तहरीर दी थी। अरुण के अनुसार, नौकरी की तलाश में उसने मार्च 2019 में जॉब प्रोवाइडिंग नाम से बने एक वेब पोर्टल में सर्च किया। इसमें देहरादून एयरपोर्ट में पदों के लिए विज्ञप्ति अपलोड थी। उसने सहायक मैनेजर पद के लिए आवेदन कर डॉक्यूमेेंट अपलोड कर दिए। इसके बाद ऑन लाइन इंटरव्यू भी लिया गया। इस बीच उससे अलग-अलग चरणों में 2 लाख 55 हजार रुपये ले लिए। धोखाधड़ी का आभास होने पर अरुण ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी।
कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान 27 वर्षीय युवक अनुराग रावत पुत्र राजेश रावत, ए-728, थर्ड फ्लोर गली नं-1, वेस्ट विनोद नगर दिल्ली का नाम सामने आया। पुख्ता जानकारी मिलने पर विवेचक एसएसआई रणवीर रमोला ने 2 दिसंबर को अनुराग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें