फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चलाया संयुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील, पालिका और पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। मौके पर 25 से अधिक व्यापारियों का चालान कर जुर्माना धनराशि वसूली गई।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम अजयवीर सिंह के निर्देशन में उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर से श्रीकोट तक हाईवे पर बने फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसडीएम ने बताया कि इस दौरान 25 से अधिक व्यापारियों का चालान कर हर एक से 500 रुपये की जुर्माना राशि वसूली ग्रइ। वहीं अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर चालान चस्पा किए गए। उन्होंने बताया कि फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त रखे जाने के लिए शीघ्र ही व्यापार सभा के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद यह अभियान जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पालिका के एसआई शशिकुमार पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें