फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन है आधुनिक भारत का भगीरथ प्रयास : मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन आधुनिक युग का सबसे भगीरथ प्रयास है। योजना से संपूर्ण भारत के गांव-गांव को पेयजल सुविधा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर देश की जनता से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यालय पौड़ी में बस अड्डे के समीप चुनाव कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पीएम के वर्चुअल संवाद से जुड़े। इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत के मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में 60 लाख नौकरियों के अवसर पैदा किए जाएंगे। कहा कि बजट में भारत के आगामी 25 सालों का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। इस दौरान संवाद से जुड़े भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत ने कहा कि विश्व में भारत की वर्तमान में अलग पहचान उभरी है। देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि कोरोना के दौर में अर्थव्यवस्था को मजबूत रखे जाने के लिए आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का खाका खींचा जा रहा है। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, राज रावत, महावीर नेगी, सुमनलता ध्यानी, बीना मंमगाई, उमा देवी, संगीता डोभाल, गुड्डी देवी, रेखा ममगाईं, राजेंद्र रावत, नवीन पंवार, नवदीप, मयूर, रोशन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें