फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जाइका बुझाएगी नगर पंचायत कीर्तिनगर के लोगों की प्यास

Mon, 05 Feb 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
15.87 करोड़ की धनराशि से होगा योजना का निर्माण
विज्ञापन

श्रीनगर। अब जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) के सहयोग से नगर पंचायत कीर्तिनगर के लोगों की प्यास बुझाने में मदद मिलेगी। जायका से बजट मिलने के बाद जल्द पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन ने 15.87 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। अब वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण संबंधी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने बताया कि नगर सहित आसपास के गांवों को डांग गदेरे से पेयजल आपूर्ति होती है। योजना काफी पुरानी होने से जर्जर हो चुके पाइप फट रहे हैं। बरसात में गदेरे का जलस्तर बढ़ने से हर वर्ष योजना का मुख्य स्रोत भी क्षतिग्रस्त हो जाता है। समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से स्थानीय लोग पंपिंग पेयजल योजना निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने योजना निर्माण को अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। उम्मीद है कि अब जल्द ही लोगों की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं पेयजल निगम देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि जाइका की ओर से प्रथम फेज के तहत प्रदेश की 18 योजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें नगर पंचायत कीर्तिनगर की पेयजल योजना भी शामिल है। अब बजट मिलने और शासन की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद योजना की निर्माण संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें