फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: संगठन के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगनाली (श्रीनगर) के गौरव सैनानियों ने संगठन का 14वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी ने संगठन के प्रथम अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह झिंकवाण एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्य सच्चिदानंद शैली का सम्मान किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष झिंकवाण की धर्मपत्नी सावित्री देवी जो कार्यक्रम में आने से असक्त रही उन्हें उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंन बताया कि दो गढ़वाल के सर्वेश्वर सिंह व 9 पेरा के संदीप सिंह ने देश सेवा करने के बाद सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश भट्ट, बलदेव सिंह नेगी, उदय सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह पटवाल, हर्षवर्धन सिंह नेगी, अवतार सिंह नेगी, सुरेश गैरोला, चतर सिंह राणा, हरेंद्र सिंह नेगी, अनिल नौटियाल, गणेश प्रसाद पांडेय, राकेश कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें