महिला थाने में पुलिस कर्मियों और उनके परिवार की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर मेें मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के मनोचिकित्सक डॉ. मोहित सैनी और डॉ. सारिका ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी पी. रेणुका देवी ने महिला थानाध्यक्ष को महिला पुलिस कर्मियों एवं परिवार की महिला सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देशित किया। इसी क्रम में महिला थाना श्रीनगर में शिविर लगाया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज की टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। इसमें मेडिकल कॉलेज के प्रमोद रावत, लता बुटोला व विमल जोशी ने सहयोग किया।